Cache Memory in Hindi – कैश मेमोरी क्या है इसके प्रकार और उपयोग

Join Telegram

हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की Cache Memory in Hindi – कैश मेमोरी क्या है इसके प्रकार और उपयोग  | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

Cache Memory in Hindi

Cache Memory क्या है? – What is Cache Memory in Hindi 

Cache Memory एक तेजी से काम करने वाली मेमोरी है जिसका उपयोग CPU की गति (Speed) और प्रदर्शन (Performance) को बढ़ाने के लिए किया जाता है|

दूसरे शब्दों में :- “कैश मेमोरी एक ऐसी मेमोरी है जिसका Size बहुत छोटा होता है और इसे CPU और RAM के बीच में लगाया जाता है|”

कैश मेमोरी एक Volatile Memory होती है, और यह डेटा को हमेशा के लिए स्टोर नहीं करती है, जैसे ही कंप्यूटर को बंद किया जाता है, इसमें मौजूद डेटा अपने आप Delete हो जाता है|

कैश मेमोरी में केवल वही डेटा या फाइल स्टोर होती है जो CPU द्वारा नियमित रूप से उपयोग की जाती है | जब भी CPU को किसी डेटा की आवश्यकता होती है, तो CPU सबसे पहले कैश मेमोरी में उस डेटा को खोजता है|

Cache मेमोरी Semiconductor मटेरियल से बनी होती है, यह भी प्राइमरी और सेकेंडरी मेमोरी की तरह एक हार्डवेयर डिवाइस है|

इसे अवश्य पढ़ें – Primary Memory Kya Hai ?

कैश मेमोरी के प्रकार – Types of Cache Memory in Hindi 

Cache Memory के तीन प्रकार होते है जिन्हे नीचे बताया गया है |

  1. Level 1 Cache
  2. Level 2 Cache
  3. Level 3 Cache
1. Level 1 Cache
  • Level 1 Cache Memory का size छोटा होता है और इसकी Speed बहुत ज्यादा होती है| यह मेमोरी सीपीयू के अंदर मौजूद होती है जो बहुत कम मात्रा में डेटा स्टोर करती है|
  • इस मेमोरी का आकार 2KB से 64 KB तक होता है|
  • जब भी CPU को डाटा की आवश्यकता होती है तो वह पहले इस डाटा को Level 1 Cache में ही चेक करता है, यदि CPU को Level 1 Cache में डाटा मिलता है तो CPU बाकी लेवल को चेक नहीं करता है|
  • Level 1 कैश को L1 कैश के नाम से भी जाना जाता है|

इसे अवश्य पढ़ें – Secondary Memory Kya Hai ?

2. Level 2 Cache 
  • यह दूसरे Level की Cache Memory है, जिसे L2 Cache या Level 2 Cache के रूप में जाना जाता है|
  • लेवल 2 Cache Memory CPU के अंदर और बाहर कहीं भी मौजूद हो सकती है|
  • लेवल 2 कैश मेमोरी लेवल 1 कैश मेमोरी से आकार में थोड़ी बड़ी होती है और इसकी गति भी लेवल 1 कैश मेमोरी से थोड़ी कम होती है|
  • 256 KB से 512 KB तक इस मेमोरी का साइज होता है|
  • Level 2 कैश को L2 कैश के नाम से भी जाना जाता है|
3. Level 3 Cache 
  • Level 3 कैश मेमोरी सभी CPU पर मौजूद नहीं है; केवल कुछ हाई-एंड CPU में इस प्रकार का कैश हो सकता है|
  • यह आकार में L1 कैश और L2 कैश से थोड़ा बड़ा है और इसकी गति L1 कैश और L2 कैश मेमोरी से थोड़ी कम है|
  • इस मेमोरी का आकार 1MB से 8MB तक भिन्न होता है|
  • L1 कैश और L2 कैश के प्रदर्शन को बढ़ाने के लिए लेवल 3 कैश मेमोरी का उपयोग किया जाता है|
  • लेवल 3 कैश को L3 कैश के नाम से भी जाना जाता है|

कैश मेमोरी कैसे काम करता है – Works of Cache Memory in Hindi

जब प्रोसेसिंग के दौरान डेटा और निर्देशों की आवश्यकता होती है, तो CPU सबसे पहले कैश मेमोरी में उन्हें खोजता है| यदि डेटा कैश मेमोरी में उपलब्ध है, तो इसे तुरंत CPU को प्रदान किया जाता है| लेकिन अगर कैश मेमोरी में वांछित डेटा उपलब्ध नहीं है, तो सीपीयू उन्हें मुख्य मेमोरी (रैम) में ढूंढता है|

अगर वहां डेटा उपलब्ध है, तो उस डेटा या शब्द का पूरा ब्लॉक कैश मेमोरी में लोड हो जाता है| जहाँ से CPU तीव्र गति से डेटा या किसी विशेष शब्द तक पहुँच सकता है|

इसे अवश्य पढ़ें – RAM Kya Hai ?

कैश मेमोरी की विशेषताएं – Features of Cache Memory in Hindi 

1. Speed  गति

अन्य मेमोरी की तुलना में इस मेमोरी की Speed काफी तेज होती है| इसमें डाटा को जल्दी Access किया जा सकता है|

2. Temporary Storage (अस्थायी भंडारण)

इसमें डाटा कुछ समय के लिए स्टोर रहता है, इसमें मौजूद डाटा कम्प्यूटर के बंद हो जाने पर नष्ट हो जाता है| इस मेमोरी में डाटा हमेशा के लिए स्टोर नहीं रहता है|

3. Capacity (क्षमता)

बहुत कम मात्रा में कैश मेमोरी डेटा स्टोर करती है | इसमें बहुत कम डाटा स्टोर करने की क्षमता है|

4. Expensive (महँगा)

यह मेमोरी बहुत ही महंगी होती है|

5. Size (आकार)

यह मेमोरी का Size बहुत छोटा होता है|

इसे अवश्य पढ़ें – Processor Kise Kahate Hai ?

Advantages of Cache Memory in Hindi – कैश मेमोरी के फायदे

  1. कैश मेमोरी कंप्यूटर की सबसे तेज मेमोरी होती है, जो अपना सारा काम तेज गति से करती है|
  2. कैश मेमोरी को मुख्य मेमोरी की तुलना में तेज गति से एक्सेस किया जा सकता है|
  3. यह मेमोरी बहुत हल्की होती है|
  4. यह मेमोरी कम समय में प्रोग्राम और निर्देशों को Execute करती है|
  5. इसमें कई लेवल जैसे- L1, L2 और L3 की सुविधा है|

Disadvantages of Cache Memory in Hindi – कैश मेमोरी के नुकसान

  1. अन्य मेमोरी की तुलना में कैशे मेमोरी महंगी होती है|
  2. इसकी स्टोरेज क्षमता कम होती है जिसके कारण यह बहुत कम मात्रा में डेटा स्टोर कर सकता है|
  3. यह मेमोरी डेटा को हमेशा के लिए स्टोर करने में सक्षम नहीं होती है|

इसे अवश्य पढ़ें – Motherboard Kya Hai?

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Cache Memory in Hindi – कैश मेमोरी क्या है इसके प्रकार और उपयोग | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें.

दोस्तों और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है.

FAQs (कुछ पूछे जानें वाले सवाल)

Q1. कैश मेमोरी क्या होता है?

उत्तर – कैश मेमोरी एक ऐसी मेमोरी है जिसका Size बहुत छोटा होता है और इसे CPU और RAM के बीच में लगाया जाता है|

Q2. कैश मेमोरी के प्रकार ?

उत्तर – Cache Memory के तीन प्रकार होते है :- Level 1 Cache, Level 2 Cache, Level 3 Cache.

Q3. कैश मेमोरी क्या है इसके फायदे बताएं?

उत्तर – कैश मेमोरी कंप्यूटर की सबसे तेज मेमोरी होती है, जो अपना सारा काम तेज गति से करती है| कैश मेमोरी को मुख्य मेमोरी की तुलना में तेज गति से एक्सेस किया जा सकता है| यह मेमोरी बहुत हल्की होती है|


Leave a Comment