Motherboard क्या है? इसके प्रकार, कार्य और कीमत

Join Telegram

Motherboard कंप्युटर का एक महत्वपूर्ण भाग होता है जिससे सभी उपकरणों को जोड़ा और नियंत्रण किया जाता है | हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में पढ़ेंगे की Motherboard क्या है? इसके प्रकार, कार्य और कीमत | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

Motherboard Kya Hai

Motherboard क्या है (Motherboard Kya Hai in Hindi)

Motherboard Kya Hai – कंप्यूटर में मदरबोर्ड मुख्य Printed Circuit Board (PCB) है। मदरबोर्ड एक कंप्यूटर का Central Communications बैक्बोन Connectivity Point है, जिसके माध्यम से सभी Components और Devices जुड़े होते हैं |

मदरबोर्ड सभी कंप्यूटरों में होते हैं, विशेषकर Desktop और Laptop PC में| उनके माध्यम से जुड़ने वाले Components में Chipsets, Central Processing Units (CPU) और Memory शामिल हैं। बाहरी बाह्य उपकरणों में Wi-Fi, Ethernet, और Graphics Processing Unit (GPU) के साथ ग्राफिक्स कार्ड शामिल होता हैं|

Motherboard का इतिहास

मदरबोर्ड को पहली बार 1981 में आईबीएम द्वारा दुनिया के सामने पेश किया गया था और इसे “प्लानर” कहा जाता था |सन 1984 में IBM ने नयी टेक्नोलॉजी के साथ Advance मदरबोर्ड बनाया, यह मदरबोर्ड सभी प्रकार के Desktop के लिए उचित था|

फिर कुछ वर्ष बाद सन 1986 में ताइवान के पेई चांग (Pei Chang) के द्वारा निर्मित गीगाबाइट (Gigabyte) उपस्थिति आई| सन 1989 में ताइवान में Pegasus नाम की कंपनी बनी रही जो ACER के एप्लीकेशन द्वारा बनाई गई थी| आगे चलकर यह दुनिया में मदरबोर्ड बनने वाली कंपनी बनी हुई है|

इसे अवश्य पढ़ें – Processor Kise Kahate Hai ?

धीरे-धीरे समय बीतने के साथ कुछ अन्य कंपनियाँ भी अस्तित्व में आने लगीं जो मदरबोर्ड Manufacture करने लगीं जैसे की – Intel, AMD, Asus, Gigabyte आदि | आज के समय मार्केट में बहुत से मदरबोर्ड उपलब्ध है जो अपनी क्षमता, बनावट के आधार पर जानें जाते है |

Motherboard का आविष्कार

सन 1981 में, IBM “Planar Breadboard” एक PC में इस्तेमाल होने वाला पहला मदरबोर्ड था| इस तकनीक के आविष्कार IBM के इंजीनियर Patty McHugh ने किया था |

Motherboard के प्रकार 

Motherboard दो प्रकार के होते है जैसा की हमने नीचे बताया है :-

  1. इंटेगरटेड मदरबोर्ड (Integrated Motherboard)
  2. नॉन-इंटेगरटेड मदरबोर्ड (Non-integrated Motherboard)
1. Integrated Motherboard

Integrated मदरबोर्ड में सभी Peripheral डिवाइस के Slot होते हैं, Input, Output Ports, सीरियल और समानांतर पोर्ट बोर्ड पर लगे होते हैं| Hard Drive कनेक्टर और Floppy Disk Drive कनेक्टर जैसे विभिन्न उपकरणों के कनेक्टर सीधे मदरबोर्ड पर स्थापित होते हैं|

इसे अवश्य पढ़ें – Hard Disk Kya Hai ?

यह व्यवस्था सिस्टम के अंदर बहुत सी जगह बचाती है | Integrated बोर्ड Non-integrated मदरबोर्ड की तुलना में लागत में सस्ते होते हैं| इस प्रकार के मदरबोर्ड का प्रमुख नुकसान यह है कि यदि मदरबोर्ड का एक अलग component विफल हो जाता है, तो पूरे बोर्ड को बदलने की आवश्यकता हो सकती है |

2. Non-integrated Motherboard

Non-integrated मदरबोर्ड में बोर्ड पर रैम स्लॉट Integrated होते हैं| उपकरणों के लिए सभी Input, Output Ports, सीरियल और समानांतर पोर्ट बोर्ड पर लगे होते हैं | Hard Drive कनेक्टर और Floppy Disk Drive के लिए कनेक्टर जैसे अन्य नियंत्रक विस्तार बोर्डों का उपयोग करके सिस्टम से जुड़े होते हैं |

Integrated बोर्ड की तुलना में इस प्रकार का बोर्ड अधिक महंगा है क्योंकि सभी Devices और Ports और उपकरणों के लिए अन्य कनेक्टर्स को व्यक्तिगत रूप से स्थापित करने की आवश्यकता होती है |

इसे अवश्य पढ़ें – Input Device Kya Hai ?

Motherboard के विभिन्न पॉर्ट्स 

मदरबोर्ड के विभिन्न Ports की जानकारी नीचे दी गई है |

  • USB Ports
  • Parallel port
  • RAM slots
  • Mouse & keyboard
  • Hard Disk
  • SDD
  • SATA
  • CPU slot
  • CMOS Battery
  • ISA slot
  • AGP slot
  • Power supply plug in
  • CPU Chip
  • IDE controller
  • PCI slot
  • Floppy controller

इसे अवश्य पढ़ें – Output Device Kya Hai ?

Motherboard बनाने वाली कंपनियां

मदरबोर्ड बनाने वाली कंपनी के नाम नीचे दिया गए है |

  • Intel
  • AMD
  • ASUS
  • AOpen
  • ABIT
  • Biostar
  • Gigabyte
  • MSI

Motherboard कैसे काम करता है

मदरबोर्ड ही कंप्यूटर का वह भाग होता है जिसमें कंप्यूटर के अन्य सभी डिवाइस जुड़े रहते हैं|जो भी डिवाइस कंप्यूटर से Connect रहते हैं मदरबोर्ड उन्हें Power Supply करता है|कंप्यूटर से कनेक्ट डिवाइस को मदरबोर्ड ही Manage करना है| मदरबोर्ड के द्वारा ही कंप्यूटर के एक डिवाइस दुसरे डिवाइस से Communication कर सकते हैं|कंप्यूटर को Start करने के लिए भी मदरबोर्ड काम में आता है, क्योकि RAM भी मदरबोर्ड में ही रहती है |

इसे अवश्य पढ़ें – RAM Kya Hai ? 

Motherboard की विशेषताएं

मदरबोर्ड में अपने सहायक उपकरणों को जोड़ने के लिए विभिन्न प्रकार के सॉकेट होते हैं, मदरबोर्ड का पहला कार्य यह है कि यह उपकरणों को जोड़ने के लिए स्थान प्रदान करता है, इसीलिए मदरबोर्ड को कंप्यूटर की रीढ़ भी कहा जाता है|

मदरबोर्ड पर लगा हर डिवाइस दूसरे डिवाइस से कम्यूनिकेट कर सकता है, यह काम भी मदरबोर्ड ही करता है|
मदरबोर्ड से जुड़े सभी बाह्य उपकरणों और आंतरिक उपकरणों की बिजली आपूर्ति और प्रबंधन का काम भी मदरबोर्ड करता है|

कंप्यूटर का दिमाग कहे जाने वाले प्रोसेसर, प्रोसेसर को बिजली की आपूर्ति और कूलिंग फैन की मदद से उसे ठंडा रखने का काम भी मदरबोर्ड पर ही होता है|

कंप्यूटर के ठीक से शुरू होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज BIOS (बेसिक इनपुट आउटपुट सिस्टम) है, BIOS सेटिंग्स की सुरक्षा और प्रबंधन का काम भी मदरबोर्ड पर ही होता है |

इसे अवश्य पढ़ें – BIOS Kya Hai ?

Motherboard की उपयोगिता

मदरबोर्ड एक Communication Hub की तरह कार्य करता है जिसके द्वारा सारे Peripherals कनेक्ट होते है |यह मदरबोर्ड को control करता है की सारे peripherals ठीक से कार्य कर सके |और  मदरबोर्ड data traffic को मैनेज करता है |

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों हम आशा करते है | की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Motherboard क्या है? इसके प्रकार, कार्य और कीमत | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें |

दोस्तों और भी ऐसे Knowledging ब्लॉग इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है |

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

1. कंप्यूटर में मदरबोर्ड क्या है?

कंप्यूटर में मदरबोर्ड मुख्य Printed Circuit Board (PCB) है | मदरबोर्ड एक कंप्यूटर का Central Communications बैक्बोन Connectivity Point है, जिसके माध्यम से सभी Components और Devices जुड़े होते हैं |

2. मदरबोर्ड क्या है और हिंदी में प्रकार?

Motherboard दो प्रकार के होते है जैसा की हमने नीचे बताया है :-

  1. इंटेगरटेड मदरबोर्ड (Integrated Motherboard)
  2. नॉन-इंटेगरटेड मदरबोर्ड (Non-integrated Motherboard)

3. मदरबोर्ड का Full Form ?

आपको बता दें की असल में Motherboard का कोई भी फुल फॉर्म नहीं है क्योंकि motherboard यह शब्द है जो दो अलग अलग शब्दों से मिलकर बना हुआ है Mother और board.


Leave a Comment