Topology Kya Hai? टोपोलॉजी के प्रकार

Join Telegram

इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Topology Kya Hai? टोपोलॉजी के प्रकार | “एक नेटवर्क में बहुत सारे कंप्युटर एक दूसरे से कनेक्ट होते है इसी को हम टोपोलॉजी कहते है” | सम्पूर्ण जानकारी के साथ आसान शब्दों में हम आपको बताएंगे | इसे आप पूरा पढ़िए, यह आपको आसानी से समझ में आ जायेगा तो चलिए शुरू करते है |

Topology Kya Hai

Topology Kya Hai ( What is Topology in Hindi)

Topology Kya Hai – टोपोलॉजी नेटवर्क के Stucture या Layout को कहते है | नेटवर्क अलग – अलग प्रकार के नोड से जुड़े होते है और नेटवर्क को कैसे कम्यूनिकेशन करना है  यह टोपोलॉजी निर्धारित करता है | टोपोलॉजी एक ग्रीक वर्ड है Topo और Logy यह दो शब्दों से मिल कर बना है जहा Topo का मतलब होता है जगह (Place) और Logy का मतलब होता है  अध्ययन (Study) | कंप्युटर को आपस में जोड़ने और उसमे डाटा को Flow करवाने को टोपोलॉजी कहते है |

इसे अवश्य पढ़ें – Network Kya Hai?

टोपोलॉजी के प्रकार (Types of Topology)

Topology के 6 प्रकार होते है –

  1. बस टोपोलॉजी (Bus Topology)
  2. रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)
  3. स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)
  4. मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology)
  5. ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)
  6. हाइब्रिड टोपोलॉजी (Hybrid Topology)

बस टोपोलॉजी (Bus Topology) 

बस टोपोलॉजी एक ऐसी तकनीक है जिसमे एक ही तार (Cable) का इस्तेमाल किया जाता है कंप्युटर को जोड़ने के लिए | इसमे कंप्युटर एक Cable से जुड़ी होती है | Cable के शुरुआत में और अंत में एक Device लगा होता है जिसे हम Terminator कहते है  और इसका काम Signals को नियंत्रण करना होता है |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • बस टोपोलॉजी स्थापित करना बहुत आसान है |
  • Star और Mesh जैसी अन्य टोपोलॉजी की तुलना में, बस टोपोलॉजी कम केबल का उपयोग करती है |
  • इसके अलावा, बस टोपोलॉजी बहुत ही सस्ती टोपोलॉजी विकल्प है |

इसे अवश्य पढ़ें – OSI Model in Hindi – OSI Model क्या है?

हानि (Disadvantages)

  • बस टोपोलॉजी पर स्विच करने से गति थोड़ी कम हो सकती है |
  • यदि होस्ट कंप्यूटर में कोई समस्या आती है, तो यह पूरे सिस्टम को प्रभावित करता है |
  • बस टोपोलॉजी विफलता के मामले में, डेटा Data Transfer रुक जाता है |

रिंग टोपोलॉजी (Ring Topology)

रिंग टोपोलॉजी में सारें कंप्युटर एक दूसरे से रिंग के shape में जुड़े होते है | रिंग टोपोलॉजी में आखरी वाला कंप्युटर पहले वाले कंप्युटर से जुड़ा होता है | रिंग टोपोलॉजी के अंदर कोई भी Host या Contolling computer नहीं होता है | इसमे एक कंप्युटर अपने पास के दो कंप्युटर से connect होता है |

रिंग टोपोलॉजी नेटवर्क में डाटा को एक कंप्यूटर से दुसरे कंप्यूटर भेजना होता है तो यह Direct नहीं भेज सकते है | पहले भेजने वाला कंप्यूटर अपने अगले कंप्यूटर को डाटा भेजता है और वो कंप्यूटर डाटा को चेक करता है कि यह डाटा उसके लिए है की नहीं और अगर उसके लिए नहीं होता है तब यह कंप्यूटर अपने अगले वाले कंप्यूटर को डाटा भेज देता है और यह प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि सही कंप्यूटर को यह डाटा नहीं मिल जाता |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • रिंग टोपोलॉजी स्थापित करने में कम लागत आती है |
  • यह टोपोलॉजी अच्छा गति का दावा करती है |
  • इस कॉन्फ़िगरेशन को मैनेज करना बहुत आसान है |
  • यदि एक कंप्यूटर खराब हो जाता है, तो दूसरी दिशा की लाइन अभी भी काम संभाल सकती है |

हानि (Disadvantages)

  • रिंग टोपोलॉजी में, कंप्यूटर एक दूसरे पर निर्भर होते हैं |
  • यदि इस सेटअप में कोई कंप्यूटर ख़राब हो जाता है, तो यह पूरे नेटवर्क को खराब कर सकता है |
  • रिंग टोपोलॉजी की गति नेटवर्क में कंप्यूटरों की संख्या पर निर्भर करती है | कम कंप्यूटरों के है तो अच्छी गति होती है, जबकि अधिक कंप्यूटरों के है तो धीमी गति होती है |

इसे अवश्य पढ़ें – कंप्यूटर की 10 विशेषताएं ?

स्टार टोपोलॉजी (Star Topology)

स्टार टोपोलॉजी यह एक local area network है | इस टोपोलॉजी में सारें कंप्युटर एक Hub या Server से connect होते है | स्टार टोपोलॉजी का इस्तेमाल सबसे ज्यादा किया जाता है | इस टोपोलॉजी में कंप्युटर एक दूसरे से आपस में नहीं जुड़े होते है इसे Hub के द्वारा जोड़ा जाता है | होस्ट कंप्युटर द्वारा ही पूरे कंप्युटर को मैनेज किया जाता है |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • स्टार टोपोलॉजी के साथ अपने नेटवर्क को सहजता से जा सकता है |
  • स्टार टोपोलॉजी नेटवर्क में, यदि कोई कंप्यूटर खराब हो जाता है, तो यह पूरे नेटवर्क को प्रॉब्लेम नहीं करेगा |
  • इस प्रकार की नेटवर्क टोपोलॉजी स्थापित करना भी अविश्वसनीय रूप से उपयोगकर्ता के अनुकूल है |

इसे अवश्य पढ़ें – Web Server Kya Hai?

हानि (Disadvantages)

  • स्टार टोपोलॉजी स्थापित करने में अधिक खर्च हो सकता है |
  • यदि इस टोपोलॉजी में Hub ख़राब हो जाता है, तो पूरे नेटवर्क को विफलता का सामना करना पड़ता है |
  • प्रत्येक कंप्यूटर एक Main Device पर निर्भर करता है, जिसे Hub या Switch या Host के रूप में जाना जाता है, जो कार्यक्षमता निर्धारित करता है |
  • सभी कंप्यूटरों के निर्बाध संचालन का श्रेय इस महत्वपूर्ण Hub या Switch को दिया जाता है |

मेश टोपोलॉजी (Mesh Topology) 

मेश टोपोलॉजी को मेश नेटवर्क भी कहते है | मेश टोपोलॉजी में हर एक कंप्यूटर सभी कंप्युटर से Connected होते है | इस टोपोलॉजी में कोई भी Host या Main कंप्यूटर नहीं होता है। इसमें हम डाटा को एक कंप्यूटर से सारे कंप्युटर में भेज सकते है | इस टोपोलॉजी में डाटा को भेजने के कई सारे रास्ते होते है क्योकि इस टोपोलॉजीमें एक ही कंप्यूटर बाकी सारे कंप्युटर से जुड़े होते है |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • मेश टोपोलॉजी में Data को एक साथ विभिन्न डिवाइस से दूसरे डिवाइस में ट्रांसमिट किया जा सकता है |
  • यदि कोई Node (Computer) Fail हो जाता है, तो भी डेटा transfer अप्रभावित रहता है |
  • इस नेटवर्क के सभी nodes एक दूसरे से जुड़े हुए हैं |
  • अन्य नोड्स को परेशान किए बिना, नेटवर्क परिवर्तन या विस्तार को निर्बाध रूप से निष्पादित किया जा सकता है |

हानि (Disadvantages)

  • अन्य टोपोलॉजी की तुलना में, मेश टोपोलॉजी अधिक महंगी होती है |
  • इस मेश टोपोलॉजी नेटवर्क की Setup और Maintenance काफी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है |

इसे अवश्य पढ़ें – DNS Kya Hai?

ट्री टोपोलॉजी (Tree Topology)

Tree टोपोलॉजी में Bus टोपोलॉजी और Star टोपोलॉजी दोनों के लक्षण देखने को मिलते है | ट्री टोपोलॉजी में बस टोपोलॉजी की तरह ही एक लम्बी Cable की सहेता से सारे Devices को जुड़े होते है और स्टार टोपोलॉजी की तरह ही इस टोपोलॉजी में भी एक Main Device Hub या Server होता है |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • ट्री टोपोलॉजी को बनाए रखना आसान है |
  • इस सेटअप में Fault की पहचान करना आसान हो जाता है |
  • नेटवर्क स्केलेबिलिटी को बढ़ावा देना ट्री टोपोलॉजी के साथ पार्क में एक सैर है |
  • साथ ही, यदि एक कंप्यूटर बंद हो जाता है, तो यह इस व्यवस्था में अन्य प्रणालियों को प्रभावित नहीं करेगा |

हानि (Disadvantages)

  • इस टोपोलॉजी को लागू करने में काफी महंगा पड़ता है |
  • इस सेटअप से नेटवर्क Slow धीमा हो जाता है |
  • इसके अतिरिक्त, ट्री टोपोलॉजी अधिक Cable की मांग करती है |

हाइब्रिड टोपोलॉजी (Hybrid Topology)

Hybrid टोपोलॉजी को दो या दो से अधिक नेटवर्क को मिला कर बनाया जाता है | इस टोपोलॉजी को बस टोपोलॉजी, मेश टोपोलॉजी, रिंग टोपोलॉजी, स्टार टोपोलॉजी और ट्री टोपोलॉजी को आपस में मिलाकर बनाया जाता है। Hybrid टोपोलॉजी का Structure काफी जटिल (Complex) होता है | इस टोपोलॉजी में सभी टोपोलॉजी के गुण शामिल होते है | इस टोपोलॉजी का इस्तेमाल School और Bussiness में किया जाता है |

Topology Kya Hai

 

लाभ (Advantages)

  • Hybrid टोपोलॉजी एक नवीन नेटवर्क कॉन्फ़िगरेशन का प्रतिनिधित्व करती है |
  • इस सेटअप में Error का पता लगाना आसान है |
  • इसके अलावा, यह आसान विस्तार की अनुमति देता है |
  • विशेष रूप से, Hybrid टोपोलॉजी High Traffic वॉल्यूम को कुशलता से मैनेज करता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Types of Computer in Hindi

हानि (Disadvantages)

  • Hybrid  टोपोलॉजी को लागू करना काफी महंगा हो सकता है |
  • इसकी संरचना जटिल है, जिससे सेटअप एक चुनौतीपूर्ण प्रयास बन गया है |
  • यह प्रकार कनेक्शन के लिए बड़े पैमाने पर Cable का उपयोग करता है |

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हम आशा करते है | की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Topology Kya Hai? टोपोलॉजी के प्रकार |अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

दोस्तों और भी ऐसे Knowledging ब्लॉग इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है | आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है |

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले सवाल ) 

1. टोपोलॉजी से आप क्या समझते हैं?

कंप्युटर को आपस में जोड़ने और उसमे डाटा को Flow करवाने को टोपोलॉजी कहते है |

2. यह कितने प्रकार के होते हैं?

टोपोलॉजी 6 प्रकार की होते है – Bus, Ring, Star, Tree, Mesh, Hybrid Topology.

3.  टोपोलॉजी का जनक कौन है?

टोपोलॉजी का जनक “हेनरी पॉइनकेयर” है |


Leave a Comment