Kernel Kya Hai और इसका कार्य क्या है?

Join Telegram

हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की Kernel Kya Hai और इसका कार्य क्या है? – Kernel in Hindi | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

Kernel Kya Hai

Kernel Kya Hai – What is Kernel in Hindi 

Kernel Kya Hai – Kernel एक Software है, जो किसी Device के Software और Hardware के बीच Communication करने का काम करता है | यह सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर दोनों को जोड़ता है | जिससे Device ठीक से काम कर सके |

किसी भी Operating System में सॉफ्टवेयर को हार्डवेयर डिवाइस के साथ इंटरैक्ट करने के लिए एक Program की आवश्यकता होती है | जिसे Kernel कहा जाता है | कर्नेल OS का एक ऐसा मुख्य Component है जिसका सिस्टम पर पूरा नियंत्रण (Control) होता है |

Kernel क्या कार्य करता है ?

Software के कार्य करने के लिए जितने भी संसाधन की आवश्यकता होती है, जैसे Storage, Hardware, Ram आदि , उन्हें उपलब्ध कराने का काम कर्नेल स्वयं करता है |

किसी भी Program को चलाने के लिए कितनी Memory की जरूरत होगी, यह सब कर्नेल के द्वारा Manage किया जाता है | कंप्यूटर की फाइलों को मैनेज करने का काम भी कर्नेल के द्वारा किया जाता है | कर्नेल Hardware और Software के बीच Communication करता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Software Kya Hai ?

Mobile या Computer में ऑपरेटिंग सिस्टम के पूरी तरह से लोड होने के बाद भी कर्नेल Background में काम करता है और सभी संसाधनों का Manage करता है | कर्नेल Operating System का मुख्य Component है और कर्नेल सभी Application को नियंत्रित (Control) करता है |

अगर कर्नेल नहीं होगा तो App पर कोई Control नहीं रहेगा और सभी Apps एक साथ Active होने लगेंगे और ऐसे में ऑपरेटिंग सिस्टम क्रैश हो जाएगा |इसलिए कर्नेल का होना बहुत जरूरी है | इन सबके अलावा भी कर्नल कई तरह के काम करता है क्योंकि कंप्यूटर चालू होने से लेकर उसके बंद होने तक कर्नेल Background में चलता रहता है |

Kernel के कितने प्रकार है ?

कर्नेल अलग-अलग प्रकार के होते है, जिन्हे नीचे बताया गया है :-

1. Monolithic Kernel

मोनोलिथिक कर्नेल Kernel स्पेस के भीतर सभी Basic System सेवाओं जैसे Process और Memory Management, Interrupt handling और I/O Communication, File system इत्यादि को चलाता  हैं |

इसे अवश्य पढ़ें – Primary Memory Kya Hai ?

मोनोलिथिक कर्नेल में आमतौर पर अन्य सभी कर्नेल की तुलना में सबसे अधिक Data Throughput होता है और इसलिए इसका उपयोग बड़े Server या Job Dedicated Servers में किया जाता है |

2. Micro Kernel

Micro कर्नेल का Approach बहुत कम होता है ये केवल Basic Functions को ही Manage करता है | इसका आकार छोटा है, और इसकी Execution गति काफी धीमी है | उपयोगकर्ता सेवाएँ और कर्नेल सेवाएँ इस प्रकार के कर्नेल के भीतर अलग-अलग एड्रेस बार में संग्रहीत होती हैं |

Micro Kernel के उदाहरण :- Mach, L4, AmigaOS, Minix, K42 आदि हैं |

इसे अवश्य पढ़ें –

3. Hybrid Kernel

Hybrid कर्नेल सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला कर्नेल है, जिसका इस्तेमाल बड़े कमर्शियल ऑपरेटिंग सिस्टम में किया जाता है | यह कर्नेल Monolithic कर्नेल और Micro कर्नेल का मिश्रित Version है |

इसे अवश्य पढ़ें – Operating System Kya Hai ?

इस प्रकार का कर्नेल Windows XP, Windows 8, Windows 10, Mac OS आदि में किया जाता है |

4. Nano Kernel

इस प्रकार का कर्नेल केवल Hardware Abstraction प्रदान करता है, इसमें कोई सेवा नहीं होती है और साथ ही कर्नेल स्थान भी न्यूनतम होता है | एक Nano कर्नेल एक Hypervisor का आधार है जिस पर आप Virtualisation के माध्यम से कई सिस्टमों का अनुकरण (Emulate) कर सकते हैं | नैनोकर्नेल Embedded projects के लिए बहुत अच्छे हैं |

5. Exo Kernel

यह कर्नेल सबसे छोटी होती है | यह केवल Process सुरक्षा और Resource handling प्रदान करता है | Programmer जो इस कर्नेल का उपयोग कर रहा है वह डिवाइस को सही तरीके से Access करने के लिए ज़िम्मेदार है जिसका वह उपयोग करना चाहता है |

Kernel का क्या उपयोग है ?

कर्नेल का इस्तेमाल बहुत से Devices जैसे की :- Phone, Tablet, Laptop, Computer आदि में किया जाता है | ऑपरेटिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर चलाने वाले सभी उपकरणों में कर्नेल होता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Hardware Kya Hai ?

जैसे – Android, IOS, Windows, Linux आदि |

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Kernel Kya Hai और इसका कार्य क्या है? – Kernel in Hindi | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें.

दोस्तों और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है.

FAQs (कुछ पूछे जानें वाले सवाल)

1. Kernel क्या है?

Kernel एक Software है, जो किसी Device के Software और Hardware के बीच Communication करने का काम करता है |

2. कर्नेल क्या है और इसका कार्य क्या है?

Kernel एक Software है, जो किसी Device के Software और Hardware के बीच Communication करने का काम करता है | Software के कार्य करने के लिए जितने भी संसाधन की आवश्यकता होती है, जैसे Storage, Hardware, Ram आदि, उन्हें उपलब्ध कराने का काम कर्नेल स्वयं करता है |

3. कर्नल कितने प्रकार के होते है ?

कर्नेल पाँच प्रकार के होते है :- मोनोलिथिक कर्नेल, माइक्रो कर्नेल, हाइब्रिड कर्नेल, नैनो कर्नेल, एक्सो कर्नेल |

4. विंडोज़ में कौनसा कर्नल इस्तेमाल होता है?

विंडोज़ में Monolithic Kernel इस्तेमाल होता है |

5. Mac OS में कौनसा कर्नल इस्तेमाल होता है?

Mac OS में Micro Kernel इस्तेमाल होता है |


Leave a Comment