SQL Kya Hai – What is SQL in Hindi

Join Telegram

हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की SQL Kya Hai – What is SQL in Hindi | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

SQL Kya Hai

SQL Kya Hai – What is SQL in Hindi

SQL Kya Hai – SQL का पूरा नाम (Full Form) स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज (Structured Query Language) है| और यह एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका उपयोग डेटाबेस में डेटा Insert, Delete, Search और Update करने के लिए किया जाता है|

यह SQL एक कंप्यूटर भाषा है जिसका उपयोग Relational database में डेटा को Store करने, Manipulate करने और Retrieve करने के लिए किया जाता है| इस भाषा को सन 1970 में IBM (International Business Machines Corporation) द्वारा बनाई गई थी|

अगर SQL को आसान शब्दों में समझे तो यह एक प्रकार की प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका इस्तेमाल यूजर डेटाबेस पर काम करने के लिए करता है जैसे डाटा Create, Update और Delete करना है |

इस भाषा को सबसे सरल भाषा माना जाता है क्योंकि SQL का Syntax सबसे आसान होता है| किसी भी भाषा की जटिलता उसके Syntax से निर्धारित होती है|

सभी Relational Database Management System (RDBMS), जैसे कि MySQL, MS Access, Oracle, Sybase, SQL Server और infomix, आदि SQL का उपयोग करते हैं|

इसे अवश्य पढ़ें – C Language क्या है – C Language in Hindi

SQL एक डेटाबेस सिस्टम नहीं है, बल्कि यह एक Query language है| और User SQL की सहायता से डेटाबेस में डेटा तक पहुँच सकता है| इसके द्वारा यूजर डेटाबेस में Tables Create और Drop कर सकता है|

यदि आपको डेटाबेस में SQL भाषा Queries परफॉर्म करनी है, तो आपको अपने कंप्यूटर पर एक डेटाबेस मैनेजमेंट सिस्टम को install करना होगा|

SQL का इतिहास – History of SQL in Hindi 

SQL का अविष्कार 1970 में IBM कंपनी में Donald D. Chamberlin और Raymond F. Boyce ने किया था. इसे SEQUEL (Structured English Query Language) भी कहा जाता था|

SQL का परीक्षण 1978 में किया गया था और इसका सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया था। इसके बाद IBM द्वारा SQL से संबंधित व्यावसायिक उत्पाद लॉन्च किया गया|

Relational Software Inc. की स्थापना 1986 में हुई थी। RDBMS (Relational Database Management System) द्वारा लॉन्च किया गया था बाद में RDBMS का नाम बदलकर Oracle कर दिया गया|

इसे अवश्य पढ़ें –  Software Kya Hai ?

1999 में, SQL 3 लॉन्च किया गया था जिसमें अधिक सुविधाएँ थीं|

2006 में, भाषा ने XML का भी समर्थन करना शुरू कर दिया|

2011 में, SQL ने टेम्पोरल डेटाबेस को पूरी तरह से सपोर्ट करना शुरू कर दिया|

SQL के उदाहरण – SQL Statement Example 

SELECT * FROM Students;

इस Statement में, Students Table में मौजूद सभी Rows को Select किया गया है|

SQL के कमांड – SQL Commands in Hindi 

इसमे बहुत सारीं Commands होते हैं जिनके बारें में नीचे दिया गया है :-

CREATE – इस कमांड के द्वारा यूजर डेटाबेस में एक नया टेबल बनाता है|

ALTER – इस कमांड के द्वारा डेटाबेस में परिवर्तन (Change) किया जाता है|

DROP – इस कमांड का उपयोग करके डेटाबेस की Table को हटा दिया जाता है|

इसे अवश्य पढ़ें – MS Excel Kya Hai ?

SELECT – इस कमांड का प्रयोग टेबल की Rows तक पहुँचने के लिए किया जाता है|

INSERT – इसका प्रयोग टेबल में नई Row बनाने के लिए किया जाता है|

UPDATE – इस कमांड का प्रयोग टेबल की Rows को बदलने (Change) के लिए किया जाता है|

DELETE – इस कमांड के द्वारा टेबल की Row को Delete किया जाता है|

GRANT – इस कमांड का प्रयोग यूजर को Permission देने के लिए किया जाता है|

REVOKE – अनुमति वापस लेने के लिए इस कमांड का उपयोग करें|

SQL के अनुप्रयोग – Applications of SQL in Hindi 

  1. इसका उपयोग डेवलपर्स और DBA (Database Administrator) द्वारा Script लिखने के लिए किया जाता है|
  2. इसका उपयोग डेटाबेस में मौजूद डेटा में Manipulate करने के लिए किया जाता है जिसकी मदद से उपयोगकर्ता डेटा को Create और Modify कर सकता है|
  3. इसका उपयोग डेटाबेस में सूचनाओं को Store करने और सूचनाओं को Change करने के लिए भी किया जाता है|
  4. इसका उपयोग डेटाबेस में डेटा कोManage करने के लिए किया जाता है|
  5. इसका उपयोग डेटाबेस में मौजूद डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए किया जाता है|
  6. इसका उपयोग डेटाबेस में टेबल को Delete और Update करने के लिए किया जाता है|

इसे अवश्य पढ़ें :- CSS Kya Hai ?

SQL के फायदे – Advantages of SQL in Hindi 

  • SQL में बड़ी मात्रा में डेटा को जल्दी और कुशलता से प्राप्त किया जा सकता है। डाटा को Insert, Delete या Manipulate करने जैसे ऑपरेशन कम समय में किए जा सकते हैं|
  • उपयोगकर्ता को डेटा को पुनः प्राप्त करने के लिए बड़ी संख्या में कोड लिखने की आवश्यकता नहीं होती है, बुनियादी कमांड जैसे SELECT, DELETE, INSERT आदि की मदद से उपयोगकर्ता डेटा को आसानी से प्रबंधित कर सकता है|
  • SQL कई तरह के Database Management System को सपोर्ट करता है जैसे – MySQL, Oracle, MS Access इत्यादि|
  • SQL भाषा सीखना और समझना आसान है|

SQL के नुकसान – Disadvantages of SQL in Hindi 

  • SQL का इंटरफ़ेस जटिल होता है जिसके कारण यूजर को इसे इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है|
  • SQL के कुछ version महँगे होते हैं जिसके कारण बहुत से User इसका इस्तेमाल नहीं करते हैं|
  • SQL की सुरक्षा बहुत कमजोर होती है| इसलिए हैकर्स इसे हैक कर लेते हैं और यूजर का अहम डेटा चुरा लेते हैं|

इसे अवश्य पढ़ें – MS Word Kya Hai ?

SQL Statement के प्रकार – Types of SQL Statement in Hindi 

SQL Statements 5 प्रकार के होते हैं :-

1. Data Definition Language (DDL)

DDL को Data Definition Language के रूप में भी जाना जाता है| इसका उपयोग डेटाबेस में Conceptual Schema को परिभाषित करने के लिए किया जाता है|

DDL का उपयोग डेटाबेस में Table संरचना को बदलने के लिए किया जाता है| जैसे कि टेबल Create, Delete और Modify आदि|

DDL कमांड में से कुछ CREATE , ALTER , DROP और TRUNCATE हैं|

2. Data Manipulation Language (DML)

DML को डेटा Manipulate भाषा कहा जाता है| इसका उपयोग डेटाबेस में Manipulate करने के लिए किया जाता है|

DML भाषा का उपयोग करके उपयोगकर्ता डेटाबेस में मौजूद डेटा में परिवर्तन कर सकता है|

SQL डेटाबेस में DML भाषा का अत्यधिक उपयोग किया जाता है| DML में INSERT, UPDATE और DELETE जैसे कमांड मौजूद होते हैं|

3. Data Control Language (DCL)

DCL का मतलब Data Control Language है| इसका उपयोग DBMS उपयोगकर्ता को अधिकार देने और वापस लेने के लिए किया जाता है|

DCL में उपयोग किए जाने वाले कमांड हैं GRANT और REVOKE.

इसे अवश्य पढ़ें – Python Kya Hai ?

4. Transaction Control Language (TCL)

TCL को Transaction Control Language के नाम से भी जाना जाता है| इसका उपयोग केवल DML कमांड के साथ किया जाता है|

TCL में उपयोग किए जाने वाले मुख्य कमांड COMMIT, ROLLBACK और SAVEPOINT हैं|

5. Data Query Language (DQL)

DQL का उपयोग डेटाबेस से डेटा लाने के लिए किया जाता है| अर्थात इसका उपयोग डेटाबेस से डाटा प्राप्त करने के लिए भी किया जाता है|

DQL को DRL (Data Retrieval Language) के रूप में भी जाना जाता है, DQL में केवल SELECT कमांड का उपयोग किया जाता है|

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की SQL Kya Hai – What is SQL in Hindi? | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें.

दोस्तों और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है.

FAQs (कुछ पूछे जानें वाले सवाल)

Q1. SQL क्या है in Hindi?

उत्तर – SQL एक प्रोग्रामिंग लैंग्वेज है जिसका उपयोग डेटाबेस में डेटा Insert, Delete, Search और Update करने के लिए किया जाता है|

Q2. SQL कमांड कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर –  SQL कमांड 5 प्रकार के होते है :-  DDL, DML, DCL, TCL, और DQL कमांड |

Q3. SQL का पूरा नाम क्या है ?

उत्तर – SQL का पूरा नाम (Full Form) स्ट्रक्चर्ड क्वेरी लैंग्वेज (Structured Query Language) है|


Leave a Comment