Secondary Memory क्या है और इसके प्रकार?

Join Telegram

कंप्यूटर सिस्टम में दो प्रकार की मेमोरी होती है – Primary Memory और Secondary Memory | हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की Secondary Memory क्या है? | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

secondary memory kya hai

Secondary Memory क्या है? (What is Secondary Memory in Hindi)

सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर का एक हार्डवेयर कंपोनेंट है, जिसे सहायक स्टोरेज डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है | यह कंप्यूटर का एक भाग है जो कंप्यूटर से अलग से जुड़ा होता है | इसमें स्टोर डेटा परमानेंट होता है, अर्थात कंप्यूटर बंद होने पर स्टोर डेटा डिलीट नहीं होता है |

आप जरूरत के हिसाब से भविष्य में इसमें सेव फाइल या फोल्डर को खोलकर देख या सुधार सकते हैं | सेकेंडरी मेमोरी में प्राइमरी मेमोरी की तुलना में अधिक स्टोरेज क्षमता होती है | सेकेंडरी मेमोरी में Floppy Disk, Hard Disk, Compact Disk, Optical Disk, Memory Card, Pen Drive, SSD आदि शामिल हैं |

Secondary Memory क्या काम करता है?

सेकेंडरी मेमोरी का कार्य व्यक्तिगत डेटा, सॉफ्टवेयर डेटा और कंप्यूटर के सभी डेटा को स्टोर करना है, यह डेटा फोटो, वीडियो, मूवी, गाने, गेम, दस्तावेज़ आदि कुछ भी हो सकता है | सेकेंडरी मेमोरी पर्याप्त स्टोरेज क्षमता प्रदान करती है, जिससे डेटा को आसानी से स्टोर रखना संभव हो जाता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Primary Memory Kya Hai ?

Secondary Memory के प्रकार 

सेकेंडरी मेमोरी 7 प्रकार के होते है – HDD, CD Drive, DVD, Blue-Ray Disk, PenDrive, Memory Card, SSD.

HDD – इसे हार्ड डिस्क ड्राइव कहा जाता है | यह डेटा को सर्कुलर डिस्क में स्टोर करता है |

CD – इसे कॉम्पैक्ट डिस्क ड्राइव कहा जाता है | यह डेटा को एक पतली गोलाकार डिस्क में संग्रहीत करता है |

DVD – इसे डिजिटल वर्सेटाइल डिस्क कहा जाता है | इसमें भी डेटा को एक पतली गोलाकार डिस्क में स्टोर किया जाता है, डीवीडी की स्पीड सीडी की तुलना में अधिक होती है |

Blue-Ray – इसे ब्लू-रे डिस्क कहा जाता है | यह एक गोलाकार डिस्क भी है और इसकी भंडारण क्षमता डीवीडी की तुलना में अधिक है |

PenDrive – यह आकार में बहुत छोटा होता है लेकिन इसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है | इसे फ्लैश ड्राइव के नाम से भी जाना जाता है |

Memory Card – यह आकार में पेनड्राइव से छोटा होता है और इसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है |

SSD – इसे सॉलिड स्टेट ड्राइव कहा जाता है | यह अब तक की सबसे उन्नत तकनीक है, इसकी खास बात यह है कि इसकी स्पीड अन्य स्टोरेज डिवाइस की तुलना में सबसे ज्यादा है |

इसे अवश्य पढ़ें – SSD Kya Hai ?

Secondary Memory के फायदे 

1. इसकी स्टोरेज क्षमता अधिक होती है जिसके कारण यह बड़ी मात्रा में डेटा स्टोर करने में सक्षम होता है |

2. यह प्राइमरी मेमोरी से सस्ता है |

3. यह मेमोरी डेटा को सुरक्षित रखने के लिए एक अंदरूनी परत प्रदान करती है |

4. इस मेमोरी में डेटा का बैकअप लिया जा सकता है |

5. कंप्यूटर बंद होने के बाद भी इसमें डेटा नष्ट नहीं होता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Hard Disk Kya Hai ?

Secondary Memory के नुकसान 

1. प्राइमरी मेमोरी की तुलना में यह Slow (धीमी) होती है |

2. इसे Direct एक्सेस नही कर सकता सीपीयू |

3. डेटा को Recover करना बहुत मुश्किल है |

4. एक बार टूट जाने के बाद इसे ठीक करना मुश्किल होता है |

Secondary Memory और Primary Memory में अंतर 

Secondary  MemoryPrimary Memory
यह एक Permanent Memory है |यह एक Temporary memory है |
यह Non-Volatile Memory है |यह Volatile और Non-Volatile मेमोरी है |
Storage की क्षमता बहुत ज्यादा होती है।Storage की क्षमता बहुत कम होती है |
सेकेंडरी मेमोरी Slow होती है।प्राइमरी मेमोरी Fast होती है |
यह Expensive नहीं है।यह मेमोरी Expensive है |
उदहरण :- Hdd, SSD, Pendrive आदि |उदहरण :- Ram और Rom

इसे अवश्य पढ़ें – Computer Kya Hai ?

निष्कर्ष (Conclusion) 

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Secondary Memory क्या है? | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें.

दोस्तों और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

सेकेंडरी मेमोरी क्या है?

सेकेंडरी स्टोरेज डिवाइस कंप्यूटर का एक हार्डवेयर कंपोनेंट है, जिसे सहायक स्टोरेज डिवाइस के नाम से भी जाना जाता है | इसमें स्टोर डेटा परमानेंट होता है, अर्थात कंप्यूटर बंद होने पर स्टोर डेटा डिलीट नहीं होता है |

सेकेंडरी मेमोरी के कार्य क्या है?

यह मेमोरी डेटा को Restore करने में मदद करता है |


Leave a Comment