Joystick Kya Hai और जॉयस्टिक का क्या उपयोग होता है?

Join Telegram

वर्तमान समय में कंप्युटर गेमिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ रहा है और गेम खेलने के लिए कीबोर्ड और माउस की जगह Joystick ने ले लिया है तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको बटाएगे की Joystick Kya Hai इसके प्रकार और उपयोग क्या है (सम्पूर्ण जानकारी) |

Joystick Kya Hai

Joystick Kya Hai (What is Joystick in Hindi)

Joystick Kya Hai – जॉइस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्युटर में गेम खेलने के लिए और गेम को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है | इसमे एक Gear जैसी एक Stick होती है जिसकी मदद से हम इनपुट देकर गेम को Control कर पाते है | Joystick माउस के जैसी होती है अगर हम Joystick के Stick को आगे, पीछे, या साइड मूव करके छोड़ दे तो वह लगातार उसी दिशा मे बढ़ती रहती है| इसे रोकने के लिए फिर इसे रीवर्स कर उसे पहली स्थिति मे लानी पड़ती है लेकिन माउस मे ऐसा नहीं होता है।

इस इनपुट डिवाइस का उपयोग ज्यादातर कंप्युटर गेमिंग, वीडियो गेम के लिए किया जाता है साथ ही इसका उपयोग विकलांग लोगों के द्वारा भी किया जाता है जो चल नहीं सकते |

यह पहली बार C.B. Mirick द्वारा US Naval Research Laboratory में विकसित किया गया था, और इसे सन 1926 में पेटेंट कराया गया था।

जॉयस्टिक, कई प्रकार के component से मिलकर बना होता है इसमें Stick, Extra Button, Autofire Switch, Hat Switch, Base, Trigger, इत्यादि होते है।

ज्यादतर जॉयस्टिक ड्राइवर सॉफ्टवेयर के साथ आते है जो यूजर को बटन के कार्यो को समझने में मदद करते है।

Joystick को कंप्यूटर के साथ कनेक्ट करने के लिए Serial Port या USB Port का इस्तेमाल किया जाता है।

इसे अवश्य पढ़ें :- Output Device Kya Hai?

Joystick के प्रकार (Types of Joystick in Hindi)

अलग-अलग कार्यों के लिए बहुत से प्रकार के जॉयस्टिक होते है | जिसे हमने नीचे बताया है

1)  डिजिटल जॉयस्टिक (Digital Joysticks)

यह सबसे अधिक उपयोग किया जाने वाला जॉयस्टिक है जिसका इस्तेमाल ज्यादतर सभी कंप्यूटर में किया जाता है इसे हम घर में उपयोग करते है। इसे हम left, right, up, down कर सकते हैं। डिजिटल जॉयस्टिक सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। इसे पूरी तरह से चारों दिशाओं में घूमा सकते हैं। डिजिटल जॉयस्टिक को  Atari-style के नाम से भी जाना जाता है |

2)  पैडल जॉयस्टिक (Paddle Joysticks)

Paddle जॉयस्टिक सबसे पुराना जॉयस्टिक है जिसमे एक knob और firing button शामिल है। पुराने समय में इसका इस्तेमाल घर में वीडियो गेम खेलने के लिए किया जाता था। Paddle जॉयस्टिक को control करने के लिए Analog सिद्धांत का प्रयोग किया गया है | इस जॉयस्टिक का उपयोग गेम को नियंत्रण करने के लिए क्या जाता है |

इसे अवश्य पढ़ें :- Input Device Kya Hai?

3)  एनालॉग जॉयस्टिक (Analog Joysticks) 

Analog जॉयस्टिक एक ऐसा जॉयस्टिक होता है जिसमें Digital और Paddle Joystick दोनो के विशेषताओ को मिलकर बना होता है | इसमें  Potentiometer का उपयोग किया  जाता है। इस जॉयस्टिक का उपयोग  Apple, और IBM PC के द्वारा किया जाता है।

4)  पीसी एनालॉग जॉयस्टिक (PC Analog Joysticks)

यह एक आज के समय का मॉडर्न जॉइस्टिक है जिसे IBM कंपनी द्वारा बनाया गया था और IBM कंपनी ने अपने पर्सनल कंप्यूटर में यूज करके दिखाया था | इसे कंप्युटर के साथ जोड़ने के लिए USB केबल का इस्तेमाल किया जाता है यह जॉइस्टिक गमर्स में काफी लोकप्रिय है इसमे गेम को कंट्रोल करने के लिए कई प्रकार के बटन है |

5) जॉयपैड (Joypads)

जॉयपैड एक प्रकार का Pad है जिसमें sticks (Gear) नहीं होता है इसे सामान्यत: D-pad के नाम से भी जाना जाता है  यह शुरुवाती दौर का एक उपकरण है लेकिन आज के समय में भी इसमें गेम खेला जाता है ओर यह आज भी उपयोगी है।

इसे अवश्य पढ़ें :- Motherboard Kya Hai?

जॉयस्टिक का इतिहास (History of Joystick in Hindi) 

Joystick को सबसे पहले C. B. Mirick नामक व्यक्ति ने United States Naval Research Laboratory (NRL) सन 1926 में बनाया था जिसे सन 1926 में U.S. द्वारा पेटेंट करवाया गया है। इसमें अलग अलग उपकरणों में उपयोग होने वाले जॉयस्टिक को अलग अलग लोगो ने बनाया है कम्प्यूटर में use होने वाले जॉयस्टिक को Ralph H Bear ने सन 1972 में बनाया था। और Electricity से चलने वाले Joystick को 1944 में जर्मनी में बनाया गया था।

जॉयस्टिक का उपयोग (Uses of Joystick in Hindi)

  • जॉइस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग वीडियो गेम खेलने और कंट्रोल करने के लिए क्या जाता है |
  • जॉइस्टिक का इस्तेमाल कंपनी, फैक्ट्री, में भी किया जाता है | इसका उपयोग assembly line में किया जाता है।
  • इसका उपयोग विमानों में भी किया जाता हैै इसका उपयोग Main flight controller (Aeroplane) अपनी दिशा बदलने के लिए करता है। इसका उपयोग क्रेन, एक्सलेटर आदि में भी किया जाता है
  • लेकिन वीडियो गेम वाला जॉयस्टिक और Flight वाला जॉयस्टिक में काफी अंतर होता है Flight वाली जॉइस्टिक काफी जटिल और मजबूत होती है और वीडियो गेम वाली जॉइस्टिक कम जटिल और मजबूत होती है |

कंप्यूटर जॉयस्टिक पोर्ट (Computer Joystick Ports)

आज कल के सभी कंप्युटर में जॉयस्टिक Ports आने लगा है | और आप जॉयस्टिक को कैसे कनेक्ट कर सकते है हुमने नीचे बताया है |

  • USB
  • Bluetooth
  • Serial port 
  • Game port 

जॉयस्टिक के फायदे (Advantage of Joystick In Hindi)

जॉयस्टिक के बहुत सारे फायदे होते हैं जिसे हमने नीचे बताया है –

  • हम जॉयस्टिक की मदद से कंप्यूटर में Game खेल सकते हैं.
  • जॉयस्टिक को हम आसानी से चला सकते हैं.
  • जॉइस्टिक के काम करने की Capacity बहुत अच्छी होती है.
  • रेसिंग और मिशन वाले Game के लिए जॉयस्टिक बहुत उपयोगी होती है.
  • जॉइस्टिक एक Portable डिवाइस है जिसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है |
  • यह बहुत तेज हो है जिससे यूजर तेज गति से से कंप्यूटर को कमांड दे पाता है |

इसे अवश्य पढ़ें :- Mouse Kya Hai ?

जॉयस्टिक के नुकसान (Disadvantage of Joystick In Hindi)

जॉयस्टिक के थोड़े बहुत नुकसान भी हैं जिसे हमने नीचे बताया है –

  • जॉइस्टिक ज्यादा मजबूत नहीं होता अगर यूजर इसमे जादा बल लगाकर उपयोग कर तो यह टूट भी सकता है |
  • यह जॉइस्टिक सभी ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए compatible (अनुकूल) नहीं होता है ।
  • जॉइस्टिक को शुरुवात में पॉइंटर को स्क्रीन में चलाने में थोड़ी मुश्किल होती है |

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों हम आशा करते है | की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Joystick Kya Hai  इसके प्रकार, उपयोग और यह काम कैसे करता है | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

दोस्तों और भी ऐसे Knowledging ब्लॉग इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है |

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न)

Q1. कंप्यूटर में जॉयस्टिक क्या (Joystick Kya Hai) है?

उत्तर – जॉइस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्युटर में गेम खेलने के लिए और गेम को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है |

Q2. जॉयस्टिक क्या है और इसके प्रकार ?

उत्तर – जॉइस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्युटर में गेम खेलने के लिए किया जाता है और इसके प्रकार –

  • Digital Joystick
  • Paddle controller Joystick
  • Analog Joystick
  • PC Analog Joystick
  • Joypads Joystick 

Q3. जॉयस्टिक का आविष्कार कब हुआ?

उत्तर – यह पहली बार C.B. Mirick द्वारा US Naval Research Laboratory में विकसित किया गया था, और इसे सन 1926 में पेटेंट कराया गया था। जॉइस्टिक एक इनपुट डिवाइस है जिसका उपयोग कंप्युटर में गेम खेलने के लिए किया जाता है |


Leave a Comment