Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की पीढ़ियाँ

Join Telegram

हेललो दोस्तों, आज हम इस आर्टिकल में जानेंगे की Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की पीढ़ियाँ हिंदी में | इस आर्टिकल को बहुत ही आसान शब्दों में लिखा गया है | इसे आप पूरा पढिए यह आपको आसानी से समझ आ जाएगा तो चलिए शुरू करते है |

Generations of Computer in Hindi

Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की पीढ़ियाँ हिंदी में

Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर का उपयोग कई वर्षों से किया जा रहा है और आज भी इसका उपयोग जारी है | पहले के कंप्यूटर और आज के कंप्यूटर में काफी अंतर है | समय के साथ कंप्यूटर में काफी बदलाव आये हैं |

आज के युग में हमारा सामना काफी आधुनिक और उन्नत कंप्यूटर से होता है | हालाँकि, अतीत के कंप्यूटर उतने आधुनिक और उन्नत नहीं थे | लेकिन बदलते समय के साथ कंप्यूटर के क्षेत्र में सुधार हुए हैं, जिसमें काफी समय लगा | पहले के कंप्यूटर आकार में काफी बड़े हुआ करते थे | हालाँकि, आज के कंप्यूटर न केवल आकार में छोटे हैं, बल्कि उनकी गति भी काफी बढ़ गई है |

Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर तकनीक के विकास में लगभग पाँच पीढ़ियाँ लगी हैं | परिणामस्वरूप, कंप्यूटर की पाँच पीढ़ियाँ हैं, जिन्हे नीचे बताया गया हैं-

First Generation Computer – प्रथम पीढ़ी का कंप्यूटर (1946-1956)

1.  शुरुआती दिनों में कंप्यूटर आकार में काफी बड़े हुआ करते थे | आप उनके आकार का अंदाज़ा इसी बात से लगा सकते हैं कि कंप्यूटर को रखने के लिए पूरे कमरे की आवश्यकता होती है |

2. कंप्यूटर की पहली पीढ़ी 1940 में शुरू हुई और 1956 में समाप्त हो गई |

3. पहली पीढ़ी के इन कंप्यूटरों में कांच से बने Vacuum tube का उपयोग किया जाता था | इनमें हजारों Vacuum tubes का उपयोग किया जाता था, यही कारण है कि इन कंप्यूटरों का आकार बहुत बड़ा होता था |

इसे अवश्य पढ़ें – Computer Kya Hai ?

4. पहली पीढ़ी के कंप्यूटर उतने उन्नत और आधुनिक नहीं थे | उनकी सीमाएँ थीं। ये कंप्यूटर संचालन के दौरान जल्दी गर्म हो जाते थे और इनमें विश्वसनीयता की कमी थी |

5. पहली पीढ़ी के कंप्यूटरों का उपयोग Calculations, Data storage और Scientific tasks के लिए किया जाता था |

6. इन कंप्यूटरों में प्रयुक्त मुख्य ऑपरेटिंग सिस्टम मुख्य रूप से Batch processing था |

7. इन कंप्यूटरों को प्रोग्राम करना एक अत्यधिक चुनौतीपूर्ण कार्य था, और ये काफी मात्रा में बिजली की खपत भी करते थे |

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण- 
  1. ENIAC
  2. EDVAC
  3. UNIVAC
  4. IBM-701
  5. EDSAC
  6. IBM 650

Generations of Computer in Hindi

Second Generation Computer – दूसरी पीढ़ी का कंप्यूटर (1956-1964)

1. कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी 1956 में शुरू हुई और 1963 में समाप्त हो गई |

2. Transistor का प्रयोग दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में किया जाता था | Transistor Vacuum tube की तुलना में बहुत छोटे थे |

3. दूसरी पीढ़ी में Transistor के आने से कंप्यूटर का आकार छोटा हो गया | Transistor के आने से कंप्यूटर के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति हुई |

इसे अवश्य पढ़ें – Types of Computer in Hindi

4. Transistor Vacuum tube की तुलना में सस्ते, आकार में छोटे, अधिक विश्वसनीय और तेज गति से संचालित होते थे |

5. इस पीढ़ी में Assembly language और High level language का प्रयोग किया गया |

6. इस पीढ़ी के कंप्यूटरों में Batch Processing और Multi-Programming Operating Systems का उपयोग किया गया था |

दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण-
  1. UNIVAC 1108
  2. CDC 1604
  3. Honeywell 400CDC 3600
  4. IBM 7094

Generations of Computer in Hindi

Third Generation Computer – तीसरी पीढ़ी का कंप्यूटर (1964-1971)

1. कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी 1964 में शुरू हुई और 1971 में समाप्त हो गई |

2. तीसरी पीढ़ी के आने तक कंप्यूटर के क्षेत्र में अच्छी प्रगति हो चुकी थी | कम्प्यूटर और भी उन्नत एवं आधुनिक हो गये थे |

3. तीसरी पीढ़ी के दौरान, कंप्यूटर में Transistor के जगह पर Integrated Circuit (IC) का उपयोग किया जाने लगा |

4. IC सिलिकॉन से बनी एक प्रकार की Chip होती है, इसीलिए इन्हें Silicon chips भी कहा जाता है |

5. तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर अत्यधिक विश्वसनीय थे |

6. तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों की Processing Speed पिछली दो पीढ़ियों की तुलना में बेहतर थी |

इसे अवश्य पढ़ें – कंप्यूटर की 10 विशेषताएं 

7. Integrated Circuit (IC) के आने से कंप्यूटर के Size में कमी आई | साथ ही, मेमोरी क्षमता में भी काफी वृद्धि हुई |

8. इस पीढ़ी में Time Sharing और Multiprogramming Operating System का उपयोग किया गया था |

9. इस अवधि के दौरान Cobol और Pascal जैसी High level programming languages का उपयोग किया गया था |

तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण-
  1. IBM 370
  2. PDP-11
  3. UNIVAC 1108
  4. Honeywell-6000
  5. DEC series
  6. ICL 2900

Generations of Computer in Hindi

Fourth Generation Computer – चौथी पीढ़ी का कंप्यूटर (1971-1985)

1. कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी 1970 में उभरी और 1985 में समाप्त हो गई |

2. चौथी पीढ़ी के दौरान, Microprocessors ने कंप्यूटरों में IC का जगह ले लिया | Microprocessors में कई LSI Circuit होते थे |

3. चौथी पीढ़ी के आगमन के साथ, कंप्यूटर और भी अधिक उन्नत हो गए | उनकी क्षमता और गति दोनों में काफी वृद्धि हुई |

4. इस पीढ़ी ने छोटे आकार के कंप्यूटरों में सुविधाओं की एक विस्तृत श्रृंखला पेश की | दूसरे शब्दों में, सभी सुविधाओं को शामिल करते हुए कंप्यूटर का आकार छोटा हो गया |

5. इस युग के दौरान वास्तविक समय, Time-Sharing और Distributed operating systems का उपयोग किया गया था |

6. इस पीढ़ी के कंप्यूटर C और C++ जैसी High level programming language का Support करते थे |

इसे अवश्य पढ़ें – C Language in Hindi – सी लैंग्वेज क्या है ?

7. चौथी पीढ़ी में Personal Computer (PC) के उपयोग में पर्याप्त वृद्धि देखी गई |

चौथी  पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण-
  1. Micral
  2. IBM 5100
  3. Altair 880

Generations of Computer in Hindi

Fifth Generation Computer – पांचवीं पीढ़ी का कंप्यूटर (1980-till)

1. कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी उन्नति और आधुनिकता के मामले में पिछली सभी पीढ़ियों से आगे निकल गई है | आप इसकी क्षमताओं का अंदाजा यह देखकर लगा सकते हैं कि ये कंप्यूटर इंसानों की तरह कैसे काम करते हैं |

2. AI (Artificial Intelligence) तकनीक का उपयोग कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी में किया जाता है |

इसे अवश्य पढ़ें – Artificial Intelligence Kya Hai ?

3. वर्तमान में, हम कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी के युग का अनुभव कर रहे हैं, जो कि अंतिम पीढ़ी है |

4. यह पीढ़ी C, C++, Java और .Net जैसी High level programming languages का उपयोग करती है |

इसे अवश्य पढ़ें – JavaScript Kya Hai ?

5. पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटरों का उपयोग स्वास्थ्य देखभाल, मनोरंजन और रोबोटिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है | आजकल, गेमिंग उद्योग में भी इनका बड़े पैमाने पर उपयोग किया जाता है |

6. इन कंप्यूटरों में सबसे अधिक गति पाई जाती है तथा इनकी कार्य क्षमता भी बहुत अधिक होती है |

7. कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी को और भी अधिक प्रगति हासिल करने के लिए लगातार विकसित किया जा रहा है |

 पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर के उदाहरण-
  1. Ultimate Super Computer
  2. Laptop
  3. Desktop
  4. Work Station
  5. Notebook

Generations of Computer in Hindi

 

निष्कर्ष – Conclusion

दोस्तों हम आशा करते है की इस लेख से आपको पता चल गया होगा की Generations of Computer in Hindi – कंप्यूटर की पीढ़ियाँ हिंदी में | अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे Comment करके पूछ सकते हैं। इसे अपने दोस्तों के साथ Share करें.

दोस्तों और भी ऐसे महत्वपूर्ण आर्टिकल इस Website – Blogiguru.com पर उपलब्ध है |आप इस वेबसाईट पर जाके आर्टिकल पढ़ सकते है.

FAQs (अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों)

1. कंप्यूटर की पीढ़ियाँ क्या होती हैं?

उत्तर- कंप्यूटर की पाँच पीढ़िया होती है-

पहली पीढ़ी के कंप्यूटर (1940 से 1956 तक)
दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1956 से 1963 तक)
तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर (1964 से 1971 तक)
चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर (1971 से 1985 तक)
पांचवी पीढ़ी के कंप्यूटर (वर्तमान में मौजूद)

2. पहली पीढ़ी के कम्प्यूटर किसे कहा जाता है?

उत्तर- पहली पीढ़ी के इन कंप्यूटरों में कांच से बने Vacuum tube का उपयोग किया जाता था | इनमें हजारों Vacuum tubes का उपयोग किया जाता था, यही कारण है कि इन कंप्यूटरों का आकार बहुत बड़ा होता था |

3. दूसरी पीढ़ी के कम्प्यूटर की खासियतें क्या थीं?

उत्तर- दूसरी पीढ़ी के कंप्यूटरों में Transistor का प्रयोग किया जाता था | Transistor Vacuum tube की तुलना में बहुत छोटे थे |

4. तीसरी पीढ़ी के कम्प्यूटर के विशेषताएँ क्या थीं?

उत्तर- तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर में Transistor के जगह पर Integrated Circuit (IC) का उपयोग किया जाने लगा | तीसरी पीढ़ी के कंप्यूटर अत्यधिक विश्वसनीय थे | और इन कंप्यूटरों की Processing Speed पिछली दो पीढ़ियों की तुलना में बेहतर थी |

5. चौथी पीढ़ी के कम्प्यूटर की विशेषताएँ क्या होती थीं?

उत्तर-  चौथी पीढ़ी के कंप्यूटरों में, Microprocessors ने कंप्यूटरों में IC का जगह ले लिया | Microprocessors में कई LSI Circuit होते थे | चौथी पीढ़ी के आगमन के साथ, कंप्यूटर और भी अधिक उन्नत हो गए | उनकी क्षमता और गति दोनों में काफी वृद्धि हुई | इस पीढ़ी के कंप्यूटर C और C++ जैसी High level programming language का Support करते थे |

6. पांचवीं पीढ़ी के कम्प्यूटर किसे कहा जाता है?

उत्तर- वर्तमान समय में, हम जिस कंप्यूटर का इस्तेमाल करते है वह पांचवीं पीढ़ी का कंप्यूटर है | पांचवीं पीढ़ी के कंप्यूटर में ULSI (Ultra Large Scale integration) टेक्नॉलाजी और AI (Artificial Intelligence) तकनीक का उपयोग की किया जा रहा है |

7. कम्प्यूटर के पीढ़ियों के बीच अंतर क्या है?

उत्तर- कंप्यूटर के पहली पीढ़ी में Vacuum tube का इस्तेमाल किया जाता था | दूसरी पीढ़ी में Transistor का ,तीसरी पीढ़ी में Integrated Circuit (IC) का, चौथी पीढ़ी में Microprocessors का और पाँचवी पीढ़ी में ULSI (Ultra Large Scale integration) टेक्नॉलाजी का उपयोग किया जा रहा है |

8. किस पीढ़ी के कम्प्यूटर में माइक्रोप्रोसेसर प्रयोग होता था?

उत्तर- चौथी पीढ़ी के कंप्यूटर में Microprocessors का प्रयोग होता था |

9. कंप्यूटर का जनक कौन है?

उत्तर- कंप्यूटर के जनक चार्ल्स बैबेज (Charles Babbage) को माना जाता है |

10. कंप्यूटर क्या है?

उत्तर- कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस  है | जो यूजर के आदेशों के आधार पर Input को Process करता है और इसे Output में बदल देता है, जिससे Calculation आसान हो जाती है | यह डेटा और आंकड़ों को सुरक्षित रूप से Store करने की सुविधा भी देता है |


Leave a Comment